तखतपुर

तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान प्रहार’ के तहत तखतपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी राकेश मरावी 21 वर्ष, निवासी ग्राम कमोदा को रायपुर के मोतीनगर से पकड़ा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 29 जनवरी 2026 को अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि राकेश मरावी ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बहलाया-फुसलाया और उसे जबरदस्ती भगाकर ले गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार गठित टीम ने साइबर सेल की मदद ली।

सीडीआर विश्लेषण और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का सुराग रायपुर में मिला। थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल रायपुर रवाना होकर 19 मार्च को पीड़िता को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। 20 मार्च को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर सहित आरक्षक नरेश निराला, आशीष वस्त्रकार और अन्य टीम सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं...