तखतपुर

तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन समेत मौके से फरार।

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने वाली स्कोडा कार क्रमांक CG 15 DN 3866 पर सीएमओ लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई “सीएमओ” लिखी नंबर प्लेट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे स्कोडा कार पथरिया की ओर से तखतपुर लौट रही थी।

इसी दौरान मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर ग्राम मझगांव निवासी भुनेश्वर साहू 26 वर्ष, किरण बांसोड़ 36 वर्ष और हेमलता साहू 39 वर्ष सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में हेमलता साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल किरण बांसोड़ और भुनेश्वर साहू को पहले पथरिया अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान किरण बांसोड़ ने भी दम तोड़ दिया।

भुनेश्वर साहू का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। टक्कर के दौरान कार के आगे लगी “सीएमओ” लिखी नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार चालक और वाहन की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी में कार तखतपुर के सीएमओ अमरेश सिंह की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस वाहन चला रहे व्यक्ति की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।इस हादसे ने ग्राम मझगांव के दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। हेमलता साहू और किरण बांसोड़ की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने फरार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...