बिलासपुर

कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित नारियल कोठी वार्ड क्रमांक 36 में शनिवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, दयालबंद निवासी बलराम केवट का पुत्र शोभनाथ केवट 17 वर्ष दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रहा था। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह काम से घर लौटा था। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।

शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। शोभनाथ पंखे की कुंडी में गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...