बिलासपुर

सायबर ठगों का एक और कारनामा…ऑनलाइन KYC के नाम पर मंत्रालय के अधिकारी से 6 लाख की ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सायबर अपराधी 24 घण्टे एक्टिव रहकर इंटरनेट पर शिकार की तलाश में रहते है और जैसे ही उन्हें मौका मिलता है वह अपने झांसे में लेकर मिनटों में लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दे देते है। ऐसे ही ऑनलाइन KYC (नो योर कस्टमर) के चक्कर में मंत्रालय में पदस्थ अधिकारी ने 6 लाख रुपये गंवा दिए है। अधिकरी ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। दरअसल सरकंडा क्षेत्र के मोपका में रहने वाले विष्णू केडिया रोजगार नियोजन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। उनकी पोस्टिंग मंत्रालय में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने बैंक खाते का आनलाइन केवाइसी कराने के लिए इंटरनेट साइट पर सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक साइट पर जाकर आनलाइन केवाइसी कराने कोशिश की। इस दौरान उनके मोबाइल पर केवाइसी कराने के लिए वाट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड करने कहा गया। एप डाउनलोड कर जैसे ही अधिकारी ने अपने बैंक डिटेल अपलोड किया उनके खाते से 6 लाख से अधिक रुपये पार हो गए। अधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना अपने बैंक को देकर खाता होल्ड कराया। साथ ही साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...