छत्तीसगढ़जांजगीर

दो बाइक में भिड़ंत, हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत ।

जांजगीर-डभरा थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

जांजगीर-चाम्पा,डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम पूजेरी पाली में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग दो बाइक में सवार थे ।मनोहर साहू अपनी महिला रिश्तेदार चिरबाई साहू के साथ बाइक से चंद्रपुर की ओर से आ रहे थे ,वही सामने से आ रही बाइक में अशोक मिरी और उसके पिता कमरू मिरी के साथ रामाधार सवार था। यह तीनों गिरहुलपाली थाना बरमकेला के निवासी थे जो गिरगिरा में रिश्ते के लिए लड़का देखने गए थे। इसी दौरान पुराना तालाब के पास दोनों बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार मनोहर साहू की मौके पर ही मौत हो गई तो वही दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र अशोक और कमरू मेरी की भी इसी दौरान जान चली गई। उनके साथ मौजूद घायल महिला और एक पुरूष को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला,