मस्तूरी

मस्तूरी :- अज्ञात हाइवा ने बाइक सवारों को पीछे से मारी ठोकर…2 घायल जिनमे से 1 की हालत गंभीर,सिम्स रिफर

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए जिनमे से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदपरसदा मेन रोड पर सोमवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास टिकारी निवासी लखन यादव पिता धना यादव उम्र 40 वर्ष अपने एक अन्य साथी प्रकाश यादव पिता बरन यादव उम्र 23 वर्ष के साथ अपने बाइक क्र. CG 11 AT 8136 में सवार होकर मस्तूरी से वापस अपने गांव टिकारी जा रहे थे।

तभी वेदपरसदा के बस स्टेंड के पास पीछे से अज्ञात हाइवा ने बाइक को जोरदार ठोकर मार मौके से मल्हार की ओर फरार हो गया वही हाइवा की ठोकर से बाइक सवार लखन यादव और प्रकाश यादव दोनो नीचे गिर गए जिससे लखन के शरीर के अन्य हिस्सों सहित चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

वही प्रकाश को हल्की चोटे आई है।जिसे सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 और डायल 108 को इसकी सूचना दी जिसके बाद दोनो गाड़ी मौके पर पहुंची जिसके बाद डायल 108 की मदद से घायलों को लेकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे

जहां लखन यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर कर दिया है वही मस्तूरी पुलिस फरार अज्ञात हाइवा की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...