कोटा

सड़क हादसा:- दो बाइक में आमने सामने हुई टक्कर…सिर में गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

रमेश राजपूत

कोटा – दो बाइक में आमने सामने टक्कर होने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है वही दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मौहारखार स्थित ग्लोबल स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार साहू के रूप में हुई है, जो ग्राम खरगहनी का निवासी था। प्रमोद कुमार साहू दोपहर 12:30 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल क्रमांकCG-10-EH-0564 से कोटा की ओर निकला था। लगभग 1:00 बजे जब वह मौहारखार स्थित ग्लोबल स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-BT-2291 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में प्रमोद कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को बचने का कोई मौका नहीं मिला। मृतक के नाना जनक राम साहू, जो फॉरेस्ट विभाग से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में खरगहनी में निवासरत हैं, उन्होंने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...