रतनपुर

VIDEO बिलासपुर – पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आवाजाही ठप्प,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पेंड्रा से यात्रियों को लेकर बिलासपुर लौट रही पुष्पराज बस अचानक बांसाझाल चपोरा आश्रम के पास नाले पर बनी पुलिया के बीचों-बीच फंस गई। पुल के क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने से बस आगे नहीं बढ़ सकी। घटना के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार पुष्पराज बस क्रमांक CG 10 G 1464 रविवार को पेंड्रा से बिलासपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही बस बांसाझाल चपोरा आश्रम के समीप नाले पर बनी पुलिया पर पहुंची, पुल का बीच का हिस्सा अचानक धंस गया। बस उसी स्थान पर फंस गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए मौके पर दहशत का माहौल बन गया और लोगों की सांसें थम गईं।

बस चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए तथा राहत कार्य में मदद की। पुल टूटने के बाद बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। यह पुल इस मार्ग का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर नए पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। यदि नया पुल समय पर तैयार हो जाता तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग को पुल की स्थिति की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मार्ग पर आवाजाही बंद है और वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क और पुलों की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने भी समय रहते सुरक्षित बच निकलने पर राहत की सांस ली, लेकिन इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...