बिलासपुर

बिलासपुर:- व्यवसायी से कट्टा अड़ाकर लूट की कोशिश करने वाला आरोपी निकला दिल्ली का कुख्यात अपराधी…अंतर्राज्यीय गिरोह ने दिया था घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट के प्रयास की सनसनीखेज वारदात में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एसीसीयू, साइबर सेल एवं थाना सरकंडा की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के मामले में पूर्व में तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है। थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 1758/25 धारा 309(5), 3(5) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी गगनदीप बंसल पिता सुरेंद्र बंसल 42 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती, करावल नगर दिल्ली है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चोरी की मोटर साइकिल होंडा साइन क्रमांक CG 10 AS 2450 एवं टीवीएस स्पोर्ट्स क्रमांक CG 15 CK 1036 बरामद की गई हैं। घटना 19 दिसंबर 2025 की है, जब जबड़ापारा निवासी लखन उर्फ निटी देवांगन सुबह करीब 7.15 बजे एक्टिवा से दुकान जा रहा था। आनंद डेयरी के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी स्कूटी रोककर कट्टा दिखाते हुए सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना को गंभीर चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस टीम ने शहर के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन अनुपपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, जहां से आरोपी गगनदीप बंसल को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों विजय लांबा, आमीर और शकील के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों ने तखतपुर और अंबिकापुर से मोटर साइकिल चोरी करना भी कबूला।
फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू ग्रामीण अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक निमीतेश सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा: नहर किनारे मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश....मौत के कारणों का नही हुआ खुलासा, पुलिस जुटी जांच में, फर्जी गैस डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता से धोखाधड़ी...विनोद गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय...