बिलासपुर

न्यायधानी में बढ़ रहा गैंग बनाकर अपराध को अंजाम देने का दौर…मामूली बातों पर दे रहे बड़ी घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र में नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिससे आहत कर्मचारी अपनी जिंदगी की जंग सिम्स हॉस्पिटल में लड़ रहा है मिली जानकारी के अनुसार विकास मोंगरे रोज की तरह ही सोमवार सुबह तोरवा के पेंडलवार नंर्सिंगहोम के पास सफाई का काम कर रहा था। इसी बीच आपसी रंजिश को लेकर देवरीखुर्द निवासी बच्चा सोनकर, हेमुनगर निवासी चिंटू चक्रवर्ती कार में पहुंचे थे।

जिन्होंने विकास मोंगरे के साथ गाली गलौच किया बात यही तक नही रूकी आरोपियों ने कार से बेस बाल डंडा एवं राड निकालकर प्रार्थी की ताबड़तोड़ पिटाई कर दी जिसे प्रार्थी के सिर ,दाये हाथ,पसली और दोनो पैर मे चोट आया है। जिससे किसी तरह सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रार्थी का भाई हॉस्पिटल पहुंचा।जहां विजय मोंगरे ने अपनी आप बीती उनसे साझा किया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ तोरवा थाने में शिकायत दर्ज़ कराई गई। वही इस मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...