बिलासपुर

6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा… देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पवित्र रमजान माह में रोजे की अहमियत और उसकी भावना का सुंदर उदाहरण शहर के गणेश नगर में देखने को मिला, जहां मात्र 6 वर्ष की नन्ही बच्ची अरीबा फातिमा ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। इतनी छोटी उम्र में पूरे 14 घंटे तक रोजा रखने की उसकी लगन और उत्साह को देखकर परिवार सहित मोहल्ले के लोग भी भावुक हो उठे। अरीबा ने सुबह से लेकर शाम तक पूरे नियम और अनुशासन के साथ रोजा रखा।

शाम को अजान के बाद परिवार के साथ इफ्तार कर उसने रोजा खोला। इस खास मौके पर अरीबा ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारा बना रहने की दुआ भी मांगी। परिजनों ने बताया कि अरीबा काफी समय से रोजा रखने की इच्छा जता रही थी और उसने खुद ही संकल्प लेकर यह रोजा रखा। परिवार ने उसकी हौसला-अफजाई करते हुए इसे गर्व का पल बताया। स्थानीय लोगों ने भी अरीबा की सराहना करते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में उसकी धार्मिक भावना और देश के लिए की गई दुआ समाज में सकारात्मक संदेश देती है। नन्ही अरीबा का यह कदम सभी के लिए प्रेरणादायक बन गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...