कोटा

शादी का झांसा देकर 16 वर्षों से महिला का दैहिक शोषण…3 बार कराया गर्भपात भी, अब आरोपी हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – 16 सालो से महिला के साथ दैहिक शोषण कर तीन बार गर्भपात कराने वाले आरोपी को आखिरकार कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है जहाँ रहने वाली महिला के घर बाजारपारा निवासी राजेंद्र दुबे का आना जाना था। करीब 16 साल पहले से आरोपी ने प्रार्थिया को अपने प्रेमजाल में फसाकर उसके साथ दैहिक शोषण करता रहा। वही जब जब प्रार्थिया शादी के लिए बोलती तो उसे गाली गलौच कर मारपीट करने लगता था। इस बीच महिला तीन बार गर्भवती हो गई। जिसे आरोपी द्वारा नशीली दवा खिलाकर गर्भपात कर दिया गया। उसके बाद भी प्रार्थिया को गाली गलौज करता था करीब 5 साल से पीड़िता और आरोपी राजेंद्र दुबे से कोई संपर्क नहीं है पीड़िता द्वारा न्यायालय में प्रकरण लगाने के बाद भी आरोपी राजेंद्र दुबे द्वारा पीड़िता को जातिगत गाली गलौज और परेशान किया जाता था। जिसके बाद यह मामला कोटा थाने पहुंचा। जहाँ कोटा पुलिस ने सोमवार को आरोपी राजेंद्र दुबे को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस