मस्तूरी

मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री निवासी 22 वर्षीय राहुल साहू की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद उसके मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मर्ग जांच के दौरान मृतक के माता-पिता, बहन तथा अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि राहुल के माता-पिता ने रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदार होने के विश्वास में मामा-मामी को रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो राहुल कई बार अपनी रकम वापस मांगने गया। परिजनों के मुताबिक 9 मार्च 2026 को भी राहुल पैसे लेने गया था, जहां उसकी मामी अंबिका वैष्णव ने कथित रूप से धमकी दी कि यदि बार-बार पैसे मांगने आए तो रकम नहीं मिलेगी और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया जाएगा। इस घटना से राहुल मानसिक रूप से टूट गया और घर लौटकर पूरी बात अपने पिता को बताई। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही आरोपियों द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह भय, सामाजिक बदनामी और तनाव से ग्रसित हो गया। इसी मानसिक दबाव के चलते राहुल ने 9 मार्च 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर अवस्था में सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मर्ग जांच में मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...