मस्तूरी

मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना…युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना देकर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक के मामा और मामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना मस्तूरी में दर्ज अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत बीएनएस की धारा 108 एवं 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी 44 वर्ष और उनकी पत्नी अंबिका वैष्णव 35 वर्ष निवासी लिमतरा पहरीपारा, थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि हिर्री निवासी राहुल साहू 22 वर्ष के परिजनों ने रिश्तेदार होने के कारण आरोपियों पर भरोसा कर उसे शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये दिए थे। जब नौकरी नहीं लगी तो राहुल कई बार अपनी रकम वापस मांगने गया। आरोप है कि 9 मार्च 2026 को पैसे मांगने पर उसकी मामी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि वह बार-बार रुपये मांगने आया तो उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया जाएगा।
परिजनों के बयान के अनुसार, इस धमकी से राहुल बुरी तरह डर गया और लंबे समय से चल रही मानसिक प्रताड़ना के कारण उसने उसी दिन आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के दौरान मृतक के माता-पिता और बहन के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने पर दोनों को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...