बिलासपुर

बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-तफरी

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब सब्जी खरीद रहे एक युवक को करेलों के ढेर में छिपे जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन जैसे ही सांप ने फन फैलाया, पूरे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।मिली जानकारी के अनुसार, बहतराई निवासी बिहारी साहू किसी काम से मुंगेली नाका गए थे। लौटते समय उन्होंने नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने का फैसला किया। वह एक दुकान पर खड़े होकर करेला चुन रहे थे। इसी दौरान करेलों के बीच छिपा एक जहरीला कोबरा अचानक बाहर निकला और उनके बाएं हाथ की उंगली पर डस लिया। सांप के डसते ही युवक दर्द से चीख पड़ा। कुछ ही सेकंड में दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही बाजार में मौजूद लोग भी सतर्क हो गए और सांप को पकड़ने की कोशिश की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप काफी देर तक फन फैलाकर फुकारता रहा, जिससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। कई लोगों ने डर के कारण अपनी दुकानें छोड़ दीं और वहां भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवक का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बरसात के मौसम में खेतों और सब्जियों के साथ सांप भी बाजार तक पहुंच सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...