रतनपुर

रतनपुर पत्रकार क्लब के अध्यक्ष चुने गए संजय सोनी, पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष रहेगी पहली प्राथमिकता… सर्वसम्मति से क्लब का गठन संपन्न

जुगनू तंबोली

रतनपुर– अपनी पत्रकारिता के जीवन में संघर्षों के बावजूद दूसरों की समस्या, शिकायत और मांगो के लिए प्रखरता से आवाज उठाने वाले पत्रकारों की हितों के लिए खुद की संस्था या संघठन का कार्य करना आज के दौर में बेहद ही आवश्यक हो चला है, इसी आवश्यकता को महसूस करते हुए रतनपुर क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने संगठित होकर कार्य करने के उद्देश्य से रतनपुर पत्रकार क्लब का गठन किया है। जिसमें सर्वसम्मति से सोमवार को अनुभवी और कार्यकुशल पत्रकार संजय सोनी को अध्यक्ष चुना गया है। अंचल के पत्रकारों के हितों में कार्य करने की प्राथमिकता से नव नियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि पत्रकार क्लब के माध्यम बेहतर सामंजस्य और समन्वय स्थापित कर सभी पत्रकारों और उनके परिजनों के हितों की रक्षा एवं संरक्षण का दायित्व मिला है, जिसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे, इसके अलावा आम जनता और शासन के बीच अपने मूल दायित्व पत्रकारिता को सदैव सेतु के रूप प्रस्तुत करते रहेंगे। इस दौरान अब नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उन्हें भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जल्द ही सौंपी जाएगी। इस अवसर पर सभी पत्रकारगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...