गौरेला

युवक की हत्या की सुलझी गुत्थी, सौतेले भाई ही ने की थी हत्या…पहले पिलाई शराब फिर उतारा मौत के घाट

रमेश राजपूत

गौरेला – रविवार को गौरेला थाना क्षेत्र के गोरखपुर बाईपास रोड में सड़क के पास एक खेत में युवक की लाश मिली थी, जिसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट के निशान थे, जिसे किसी अज्ञात ने बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। मामले की जांच के दौरान मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही पतेराटोला निवासी राजेन्द्र ठाकुर के रूप में की गई थी। शिनाख्ती के बाद पुलिस अब हत्यारे के पीछे थी, जिन्हें पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिली, जिसमे पता चला कि मृतक के साथ घटना के दिन उसका सौतेला भाई गुरु प्रसाद पूरी था। संदेही को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की,

लेकिन पुलिस की कड़ाई के आगे वह नही टिक पाया और उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की शाम उसने मृतक सौतेले भाई के साथ पहले शराब पी इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर दोनों में झड़प होने लगी, तभी उसने सुनसान जगह पर ले जाकर सीमेंट के खंभे के टुकड़े से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई, घटना के बाद वह वहाँ से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...