जांजगीर चाँपा

घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार…महिला संबंधी अपराध पर पुलिस ने तत्काल लिया एक्शन,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना दिनांक 19 जुलाई 2025 की है, जब पीड़िता घर में अकेली थी। उसी दौरान व्यासनगर निवासी श्रीराम यादव उम्र 30 वर्ष ने सुनसान माहौल का फायदा उठाकर पीड़िता से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में धारा 74, 333 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।

महिला से संबंधित गंभीर अपराध को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा, सउनि सरोज पाटले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक यशवंत पाटले तथा अन्य थाना स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को उसके निवास स्थान व्यासनगर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...