रायगढ़

पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां की ली जान…फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक नाराजगी के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपने पिता पर भी हमला करने दौड़ा, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महन्त 60 वर्ष ने 25 अप्रैल को पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका छोटा पुत्र आर्यन दास महन्त 20 वर्ष इस बात से नाराज रहता था कि परिवार उसके भाई-बहनों को अधिक महत्व देता है। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से खिन्न और आक्रोशित रहता था। घटना 25 अप्रैल की सुबह की है, जब आर्यन शौच से लौटने के बाद अपनी मां फुलबाई महन्त 55 वर्ष को दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिरा दिया और घर में रखे फावड़े से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने पिता पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त कर लिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि क्षणिक आवेश में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है और ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...