बिलासपुर

बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश… दो सगे भाइयों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम,पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में खेत में मिली युवक की खून से लथपथ लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस युवक की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही थी, दरअसल उसकी हत्या उसके ही दोस्त ने अपने सगे भाई के साथ मिलकर कर दी थी, घटना 14 मार्च 2026 की है, जब संबलपुर निवासी सतीश कौशिक का शव खेत में पीपल पेड़ के नीचे गंभीर चोटों के साथ मिला था।

मृतक के छोटे भाई कृष्णा कौशिक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के दिन सतीश कौशिक अपने परिचित राकेश कौशिक उर्फ छोटू और गणेश कौशिक के साथ शराब पीने गया था। तीनों सकरी की शराब भट्टी से शराब और खाने का सामान लेकर खेत पहुंचे और वहीं बैठकर शराब पीने लगे।

इसी दौरान नशे में धुत सतीश ने गणेश और उसके परिवार को गाली देना शुरू कर दिया। बार-बार समझाने के बावजूद जब सतीश नहीं माना, तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर राकेश और गणेश ने मिलकर सतीश की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसे पीपल पेड़ के पास पटक दिया गया, जिससे उसके सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और छिपते फिर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम पांड क्षेत्र में छिपे हैं।

इसके बाद सकरी पुलिस और बीट आरक्षकों ने घेराबंदी कर दोनों को मेण्ड्रा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाहर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बीट आरक्षकों की मुस्तैदी की सराहना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...