बिलासपुर

तारबाहर अंडरब्रिज के पास मृत मिले रेलवे कर्मचारी की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा… हत्या का अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर- पिछले सप्ताह तारबाहर अंडरब्रिज के पास मृत मिले रेलवे कर्मचारी यूजीन एन्थोनी पाल की पीएम रिपोर्ट आने के बाद आखिरकार खुलासा हो गया कि उसकी हत्या हुई है। सत्याग्रह की खबर में हमने पहले ही हत्या की आशंका जाहिर की थी और इस मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बताया था, जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट ने करते हुए उस आशंका को सही साबित कर दिया। गौरतलब है कि यूजीन एन्थोनी पाल रेल्वे में तकनीशियन III के पद पर कार्य करता था, जो लोको खोली में रहता था, जिसकी लाश 13 नवम्बर को तारबाहर अंडरब्रिज के पास मिली थी, पुलिस ने अत्यधिक शराब सेवन की वजह से मौत होने की आशंका व्यक्त की थी और मामले को जांच में लिया था,

जिसमे पीएम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया कि रेलवे कर्मचारी की हत्या हुई है। पीएम रिपोर्ट में पाया गया है कि लिवर में चोट लगने से वह बुरी तरह से डैमेज हुआ था जिसकी वजह से मौत हुई है, वही किसी के द्वारा हमला करने की वजह से यह घटना हुई है। मामले में तारबाहर थाने में 302 का अपराध दर्ज कर लिया गया है और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा सीवी रमन यूनिवर्सिटी से छात्र लापता...प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल… परिजनों और संगठनों में बढ़ी च...