रतनपुर

रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर के महामाया चौक में देर रात डंडे का भय दिखाकर लूटपाट करने के मामले में रतनपुर पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो वयस्क युवक और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया है।पुलिस के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी युवराज सिंह प्रधान 17 अगस्त की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में इलाज कराने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जब वे महामाया चौक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचे, तभी ऑटो क्रमांक CG 10 CD 7944 में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने प्रार्थी को कार से उतारकर गाली-गलौज की और पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने हाथ में रखे डंडे से धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी और पेंट की जेब से 1200 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर टीम गठित की। पुलिस ने प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए और ऑटो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। ऑटो सवारों की पहचान सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा निवासी के रूप में होने के बाद पुलिस टीम ने उनके घरों में घेराबंदी की। पुलिस ने राहुल दुबे (25), पवन कुमार गौहर (19) तथा तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से 1000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब