रतनपुर

खूंटाघाट और घोघा जलाशय से निस्तारी के लिए छोड़ा गया पानी..सूखे के हालात से जूझ रहे ग्रामीणों को मिलेगी राहत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – खूंटाघाट और घोघा जलाशय से बेलतरा, कोटा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को निस्तारी के लिए पानी मिलता है और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी की शुरुआत से ही जलस्तर नीचे चला गया था। तालाब भी सूख गए थे इसलिए ग्रामवासियों को जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था,तालाब के साथ-साथ बोर और हैंडपंप भी जलस्तर नीचे चले जाने के कारण दम तोड़ रहे थे इसलिए बेलतरा मस्तूरी और कोटा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के द्वारा खुटाघाट और घोंघा जलाशय को खोले जाने की मांग की जा रही थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष,सभापति व सदस्यों ने किया प्रयास

ग्रामीण क्षेत्रों से जलाशय को खोले जाने की लगातार मांग आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व अंकित गौरहा, राजेश्वर भार्गव ने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जिला पंचायत के सभापति, सदस्यों और स्थानीय सरपंचों से भी इस विषय में चर्चा की इसके बाद जिला प्रशासन से चर्चा कर त्वरित जलाशय को खोले जाने का निर्णय लिया। जिसके बाद आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में

खूंटाघाट जलाशय को ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी के लिए पानी देने हेतु खोला गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,सुरेश सिंह चौहान,सभापति अंकित गौरहा, सभापति राजेश्वर भार्गव,गोदावरी बाई कमलसेन,दामोदर सिंह क्षत्रीय, नीरज जायसवाल,धर्मेंद शास्त्री,सुनील श्रीवास,पवन धीवर,अवधेश कमलसेन,

सुभाष टंडन,संजू सिंह चौहान, यजयराज दीक्षित, संतोष बघेल,धर्मेंद्र देवांगन, विजय जयसवाल जी,संतोष मिश्रा जी,गुरु मानिकपुरी, कमल सिंह,जल संसाधन विभाग से के.के.सिंह,कमलेश सिंह,वी.डी.दिवान उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब