मस्तूरी

ईनाम में कार दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण से लाखों की ठगी, बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर मोबाइल किया बंद…. ठगी का अहसास होने पर ग्रामीण पहुँचा थाने

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रदेश में शहरीय इलाको के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन ठग गिरोह ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिसके जद में आकर ग्रामीण अपनी जमा पूंजी गवा रहे है। ताजा मामला मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोहरौदा का आया है। जहाँ रहने वाले गौरी शंकर केंवट को ठगों ने कार दिलाने के नाम पर अलग अलग किश्तो में प्रार्थी से करीब 3 लाख रुप्ए की ठगी की है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। इस दौरान उसने जानकारी देते हुए बताया कि बीएन गोल्ड कंपनी के सुल्तान शर्मा द्वारा लक्की ड्रा में कार जितने का साझा दिया। जिसमे आरोपी द्वारा मोबाईल नंबर 808570048 में मार्च माह 2018 में काल किया गया तथा कार उपहार में मिलने का झांसा दिया गया जिसके झांसे में आ गया एवं पुन: उसी नंबर पर फिर से काल कर प्रार्थी का नाम पता की पूर्ण जानकारी चाही गयी। जिसके माध्यम से उपहार प्रार्थी के पते पर भेजने का झांसा दिया गया, जिसके झांसे मे आकर प्रार्थी ने अपना नाम एवं पता की जानकारी दे दिया। जिसके बाद अलग अलग बहाने बना कर पो0 बरसाही निवासी आरोपी मनोज कुमार दास , श्वेतांग शर्मा , नारायण चंद्रा , लक्ष्मी दास द्वारा प्रार्थी से अलग अलग किश्तो में पैसे ट्रान्सफर कराए गए। जब पैसे उनके खाते में चले गए तब से आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। जिसके बाद प्रार्थी को ठगे जाने का ऐहसास हुआ। तब जाकर उसने इस पूरे मामले में मस्तूरी थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद से स्थानीय पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब