बिलासपुर

अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई….. प्रतिबंधित कैप्सूल, स्विफ़्ट कार जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोनी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 698 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त सामग्री की कुल कीमत 3,14,837 आंकी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में अवैध नशीली कैप्सूल लेकर बिलासपुर से घुटकू की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोनी पुलिस ने घुटकू मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।

तलाशी में 698 नग प्रतिबंधित कैप्सूल, एक स्विफ्ट कार, एक मोबाइल फोन और 300 नगद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी आरिफ मोहम्मद पिता स्व. वाजिद मोहम्मद 24 वर्ष, निवासी महामाया पारा, घुटकू थाना कोनी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच में आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर दवाई दुकान संचालक निशांत गोस्वामी पिता विजय कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संज्ञेय अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित SP-Collector Conference में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि “मादक पदार्थों की तस्करी पर मिशन मोड में आक्रामक कार्रवाई की जाए।” कोनी पुलिस की यह कार्रवाई उसी दिशा में उठाया गया ठोस कदम है, जिसने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती को फिर से साबित कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...