बिलासपुर

चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित 12 खोली में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी एक महिला ने ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर दिया। सिर पर वार होने से महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला उसके पहने हुए जेवर उतारकर फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के होश में आने पर उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार सरकारी क्वार्टर में रहने वाले शंकर साहू ड्राइवर हैं। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी पत्नी सविता साहू घर पर अकेली थीं। शाम करीब चार बजे एक महिला चंदा मांगने के बहाने उनके घर पहुंची। बातचीत के बाद सविता रुपये लेने के लिए घर के अंदर गईं। इसी दौरान महिला भी उनके पीछे घर में दाखिल हो गई।आरोप है कि घर के अंदर पहुंचते ही महिला ने सविता के सिर पर पीछे से किसी वस्तु से वार कर दिया। हमले में सविता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। उनके बेहोश होते ही महिला ने उनके पहने हुए जेवर उतारे और मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद सविता को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए वेयर हाउस रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिखाई दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी महिला तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...