पचपेड़ी

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को लिया चपेट में…दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी सूरज ढाबा के पास रविवार सुबह 11:30 बजे के आसपास जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई निवासी आदित्य पटेल पिता कृष्णा पटेल उम्र लगभग 23 वर्ष

अपने साथी चंदन राम साहू पिता मालिकराम साहू उम्र लगभग 63 वर्ष के साथ किसी काम से अपने बाइक क्र. CG 11 AK 5340 में सवार होकर ससहा तरफ से जोधरा की ओर आ रहे थे बाइक ग्राम सोनसरी सूरज ढाबा के पास पहुंचा ही था तभी सामने जाेंधरा की तरफ से आ रही बगैर नंबर की ट्रैक्टर ने

सामने से जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाइक में सवार आदित्य पटेल और चंदन राम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी स्थित मर्च्युरी भेज दिया गया है वही

दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर ग्राम सोनसरी निवासी जोहन साहू का बताया जा रहा है। जिसे जब्त कर फरार ट्रैक्टर चालक की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...