कोटा

तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा…मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव में शोक का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मझवानी निवासी जमुना गोड़ पति पंचराम उम्र 65 वर्ष एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रतखंडी आई हुई थीं।

इसी दौरान वह सड़क किनारे चल रही थीं, तभी कोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा वाहन क्रमांक CG11 AP 0618 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दी घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए आक्रोश जताने लगे।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देते हुए शासन की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी