रतनपुर

बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती… बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक में देर रात हुई चोरी की सनसनीखेज कोशिश ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाशों ने बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया और परिसर में लगे एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर नकदी तक पहुंचने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने बैंक के सीसीटीवी सिस्टम से भी छेड़छाड़ की, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

हालांकि, समय रहते चोरी पूरी नहीं हो सकी और आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह बैंक कर्मचारियों के पहुंचने पर दीवार टूटी और एटीएम क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल रतनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे बैंक परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस बैंक के डीवीआर, सीसीटीवी फुटेज और आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ बैंक पहुंचे थे। उन्होंने पहले बैंक की दीवार में सेंध लगाई, फिर एटीएम को तोड़ने की कोशिश की और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी सिस्टम से भी छेड़छाड़ की।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात में पेशेवर गिरोह का हाथ हो सकता है।ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि चोरी के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। इस दुस्साहसिक वारदात ने एक बार फिर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आसपास के संदिग्धों और पुराने अपराधियों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है, ताकि इस चुनौतीपूर्ण वारदात के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,