बिलासपुर

मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला… तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकीले हथियार से किया वार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मार्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता श्याम कश्यप पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडे और नुकीली वस्तु से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल नेता को पहले रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने रायपुर ले जाया गया। घटना थाना तारबाहर क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के सामने शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, प्रार्थी शिशिर कश्यप ने बताया कि वह सुबह अपनी चार वर्षीय बेटी को डीएवी स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान उनके पिता श्याम कश्यप का फोन आया और बाद में घटना की जानकारी मिली। बताया गया कि श्याम कश्यप रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचते ही मुंह पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

आरोप है कि बदमाशों ने डंडे और नुकीले हथियार से श्याम कश्यप के सिर, हाथ और पैर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना पर थाना तारबाहर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।दिनदहाड़े एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता पर हुए इस हमले ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह, पुरानी रंजिश या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है, इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,