रायपुर

कुम्हारी नगर पालिका परिषद में लापरवाही पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित…डिप्टी सीएम ने निरीक्षण के दौरान लगाई थी फटकार,

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग जिले के नगर पालिका परिषद, कुम्हारी में कार्यरत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 9 मई 2025 को डिप्टी सीएम अरुण साव के औचक निरीक्षण के बाद संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम अरुण साव के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित नहीं थे तथा उपस्थिति पंजिका भी अद्यतन नहीं थी। इसके अलावा नगर पालिका लेखा विभाग में नगदी फंड एवं लेखा फंड की जानकारी अधूरी पाई गई। अटल परिसर निर्माण कार्य में अत्यंत धीमी प्रगति और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति भी अत्यंत खराब मिली। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन व अन्य योजनाओं में भी अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने और भाषा में अशिष्टता बरतने के चलते श्री चन्द्राकर के व्यवहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया। इसके आधार पर राज्य शासन ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री चन्द्राकर को क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में संबद्ध किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। यह कार्रवाई शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...