अवर्गीकृत

जिले के प्रभारी मंत्री आज रहेंगे बिलासपुर में ,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कल फहराएंगे बिलासपुर में ध्वज

डेस्क


लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे तक आम जनता से भेंट करेगे तथा दोपहर 1 बजे तक बिलासा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हांेगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे तक स्व.श्री लखीराम अग्रवाल सभागृह बिलासपुर में आयोजित कृषक ऋण माफी त्यौहार में शामिल होंगे। शाम 4 बजे तक छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में उनका समय आरक्षित रहेगा। श्री साहू 4 बजे बिलासपुर से रतनपुर प्रस्थान करेंगे। माँ महामाया दर्शन पश्चात शाम 5.30 बजे रतनपुर से बिलासपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक छत्तीसगढ़ भवन में आरक्षित रहेगा। उसके पश्चात रात्रि 8 बजे आश सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 9.30 बजे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे और विश्राम करेंगे। श्री साहू 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक पुलिस परेड ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 11.30 बजे दुर्ग हेतु प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...