बिलासपुर

बिलासपुर – नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे परिक्षेत्र में तितली चौक के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव नाले में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तत्काल तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतका की पहचान कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतका की तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों सहित आसपास के जिलों के थानों में भेजी गई है। साथ ही दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,