छत्तीसगढ़

VIDEO: अनियंत्रित ट्रैक्टर जा गिरी नहर में.. ग्रामीण की दबकर हुई मौत, लिफ़्ट लेकर सफ़र करना ग्रामीण को पड़ा भारी,

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के सिल्ली और लगरा गांव के बीच नहर में तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इंजन में बैठे 58 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की इंजन में दबने से मौत हुई है। वही ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर इंजन को उठा कर शव को बाहर निकाला गया है, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी अनुसार, कुथुर गांव का रहने वाला युवक राजा पटेल उम्र 24 वर्ष अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर गिट्टी लेने के लिए तरौद गांव गिट्टी खदान जाने के लिए निकला था। सिल्ली गांव पहुंचा की, सिल्ली गांव का रहने वाले कन्हैया कुर्रे उम्र 58 ने लिफ्ट मांग कर आगे गांव जाने की बात कही। जिस पर ट्रैक्टर चालक राजा पटेल ने उसे बैठाकर नहर के रास्ते जा रहा था।

तभी ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण नहर किनारे चालक अपना नियंत्रण ट्रेक्टर से खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में गिरता देख ट्रैक्टर चला रह राजा पटेल कूद गया और अपनी जान बचा ली। वही इंजन में बैठा हुआ कन्हैया कुर्रे कूद ना सका, जिससे इंजन के पलटने के दौरान वह दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर लोगो की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मांगा कर ट्रैक्टर इंजन को नहर से बाहर निकाला और शव को बरामद किया, पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वही घटना के बाद सेे चालक राजा पटेल मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा