मस्तूरी

मस्तूरी विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा , प्रशासन से की जल्द मदद पहुंचाने की मांग

उदय सिंह

मस्तूरी- विधान सभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा बाढ़ व आपदा से हुये नुकसान की जानकारी ली। ग्राम जोंधरा मैं नदी किनारे बसे किसानों एवं शिवनाथ नदी के आसपास के समीप रहने वाले गरीबों के घरों के पास जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

एवं फसल, पशु व मकान में बाढ़ का पानी घुसने के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने जोंधरा चिस्दा पचपेड़ी आदि ग्रामों का दौरा किया साथ ही बसंतपुर, केंवटाडीह (भुतहा) भिलौनी, अमलडीहा, आमगांव,अमाकोनी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी एकत्रित की।

उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री, राजस्व मंत्री व उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी है। साथ ही विधायक ने प्रभावित किसानों को जल्द मदद पहुंचाने की अपील की है आज दौरे के दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समय विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा सुनहर चंदेल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा