छत्तीसगढ़

स्कूल की छुट्टी की मियाद बढ़ी, अब 24 के बाद खुलेंगे ताले

सत्याग्रह डेस्क

इन दिनों निजी और सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां चल रही है। नियमानुसार यह छुट्टियां 15 जून तक चलनी थी और 16 जून से स्कूल के पट एक बार फिर खुल जाने थे, लेकिन नौतपा खत्म होने के बाद भी तापमान है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा। अभी भी पूरे प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास मंडरा रहा है। जाहिर है इस भीषण गर्मी में स्कूल खोलने से बच्चों को बेहद तकलीफ होगी ।

इस साल ग्रीष्मकालीन अवकाश भी समय से पूर्व आरंभ किया गया था क्योंकि गर्मी असहनीय होने लगी थी। वही हाल छुट्टियां समाप्त होने के बाद भी नजर आ रही है। इसलिए रविवार को अचानक से स्कूली शिक्षा विभाग ने छुट्टियां आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां 24 जून तक जारी रहेगी। मध्यप्रदेश में इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है लेकिन रविवार होने की वजह से जिला शिक्षा अधिकारी को यह आदेश नहीं मिला है।

सत्याग्रह news.in ने बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आर एन हीराधर से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने भी मीडिया के माध्यम से ही ऐसी जानकारी मिलने की पुष्टि की और कहा कि रविवार होने की वजह से उन्हें ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं मिला है ।अलबत्ता उन्होंने यह भरोसा जरूर जताया है कि सोमवार को उन्हें आदेश की कॉपी मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष उम्मीद से अधिक गर्मी पड़ रही है और इस गर्म मौसम में स्कूल खोलना संभव नहीं। इससे बच्चों को बेहद परेशानी होगी और वे बीमार भी पड़ सकते हैं। इसलिए अब 24 जून के बाद ही स्कूल खुलेंगे। वैसे जानकार बता रहे हैं कि 24 जून के बाद यह तिथि बढ़ाकर 1 जुलाई भी हो सकती है।

फिलहाल स्कूलों की छुट्टियां करीब 1 सप्ताह आगे बढ़ जाने से बच्चों की तो चांदी हो गई है। वहीं अभिभावकों ने भी फिलहाल राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत