बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार सेवार की वर्षों से जर्जर पड़ी मुख्य सड़क को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उसे प्रतीकात्मक रूप से तालाब घोषित कर दिया और गड्ढों में जाल डालकर मछली पकड़ने का प्रदर्शन किया। इस अनूठे विरोध के माध्यम से उन्होंने प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने किया। उन्होंने कहा कि कड़ार सेवार की यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत बेहद खराब बनी हुई है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और तालाब में फर्क करना मुश्किल हो जाता है, जिससे हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और ग्रामीण आवागमन करते हैं।

खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर गड्ढों में फिसलकर घायल हो जाते हैं, जबकि चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। कई बार हादसे होने के बावजूद न तो संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत कराई और न ही स्थायी निर्माण की दिशा में कोई कदम उठाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने कहा कि ग्रामीण कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन सौंपे गए तथा शिकायतें भी की गईं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने क्षेत्र के विधायक पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की इस मूलभूत समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने जलभराव वाले गड्ढों में जाल फेंककर मछली पकड़ने का सांकेतिक प्रदर्शन किया। यह दृश्य देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब सड़क की हालत तालाब जैसी हो गई है, तो सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए इसी तरह का अनोखा विरोध करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू होते देखना चाहते हैं। यह अनोखा प्रदर्शन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार