बिलासपुर

आवेश में आकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर किया हमला….आरोपी पति फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – होली में रंगों के बीच सराबोर शहर में मंगलवार को कोई बड़ी घटना नही घटी। लेकिन बुधवार को अचानक आवेश में आकर पति ने अपनी पत्नी पर ही जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरपारा मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँची। वही महिला को तत्काल सिम्स भेजा गया। जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया है रहा है कि किम्स अस्पताल में काम करने वाली गोदावरी खूटे अपने बच्चे और पति हरिश्चंद्र खूंटे के साथ कहीं से ऑटो में लौट रहे थे।

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में ही विवाद हो गया। मगरपारा के पास पहुँचते ही। दोनों दंपत्ति ऑटो से उतरे, जिसके बाद हरिश्चंद खूंटे ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक उसे अपनी गलती का एहसास होता तब तक गोदावरी खूटे अधमरी हो चुकी थी।

जिसे देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वही इस पूरी घटना को गोदावरी खूटे का बेटा बेबसी से देखता रहा। अब तक इस मामले में हत्या की वजह अवैध संबंध को ही माना जा रहा है, लेकिन वास्तविकता तो पुलीसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत