रतनपुर

भ्रष्टाचार की बानगी….7 साल भी नही टिक पाया नाले में बना पुल, अचानक हुई धराशाई….रतनपुर -कोटा – लोरमी मार्ग बंद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ठेकेदारों की मनमानी और गुणवत्ता के साथ हुए खिलवाड़ का ही नतीजा रहा कि रतनपुर-कोटा-लोरमी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बना पुल शनिवार को धराशाई हो गया, पुल के टूट कर गिरने से इसकी चपेट में आने से बड़ी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन इससे उन निर्माण एजेंसी को क्या फर्क पड़ता है। निर्माण कार्य में की गई भ्रष्टाचार को बयां करती तस्वीरे बता रही है कि उन्हें कैसे बनाया गया है। दरअसल रतनपुर-कोटा- लोरमी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सिलदहा मोड़ पर चांपी नाले में बनी पुल आज अचानक धराशाई हो गई,

जिसकी वजह से अब इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है, जिन लोगों को अब इस दिशा में जाना है उन्हें वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट होकर जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी दूरी बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस 50 किलोमीटर की सड़क को 2016 में बनाने टेंडर जारी किया गया था, जो निर्धारित 2 वर्ष की समय अवधि से अधिक समय मे पूरा हो पाया था,

वही इसके लिए 106.947 करोड़ रुपए की लागत लगी थी और इसे जिंदल पीआरएल इंफ्रास्ट्रक्चर (जे व्ही ) बिलासपुर के द्वारा निर्माण किया गया था। निर्माण के दौरान किस तरह की मॉनिटरिंग की गई होगी यह इस पुल के हालात से समझा जा सकता है। फ़िलहाल मामले में अब प्रशासन के पाले में इसकी जांच और कार्रवाई का जिम्मा है जो कब तक जाग पाती है, देखने वाली बात होगी।

error: Content is protected !!
Letest
5 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी जीत...दो दोषी किशोरों को 3 साल की सजा, उत... 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...