मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र के राशन दुकान संचालन के लिए मंगाए जा रहे आवेदन…. 19 सितम्बर तक अंतिम समय निर्धारित

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान विद्याडीह, केवटाडीह (भूतहा), बेलटुकरी, रलिया एवं गुड़ी के आबंटन के लिए मस्तुरी विकासखण्ड के पात्र समूह, एजेंसी अथवा संस्थाओं से 19 सितम्बर 2025 तक सील बंद लिफाफे में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। ग्राम पंचायत एवं स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वृहदाकार आदिम जाति बहुदेशीय सहकारी समिति एवं वन सुरक्षा समितियों के आवेदन ही स्वीकार किये जाएंगे। सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दुकान आबंटन हेतु आवेदन करने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाली सहकारी समिति एवं महिला स्व सहायता समूह वर्तमान में कार्यरत हो तथा उसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में सील बंद लिफाफे में ही स्वीकार किया जाएगा। बंद लिफाफे के ऊपर शासकीय उचित मूल्य की दुकान विद्याडीह, केवटाडीह, बेलटुकरी, रलिया, गुड़ी के संचालन हेतु आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितम्बर शाम 5 बजे तक है। नियत तिथि एवं समय के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन करने के लिए समूह, समिति के पंजीयन की सत्यापित एवं स्व प्रमाणित प्रतिलिपि, बैंक खाते की सत्यापित, स्व प्रमाणित प्रतिलिपि एवं पिछले 3 माह का स्टेटमेंट, समूह एवं समिति के सभी सदस्यों का पहचान पत्र या आधार कार्ड की स्व प्रमाणित प्रतिलिपि एवं समूह, समिति एवं एजेंसी का शपथ पत्र आदि होना आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...