छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर में तेज हुई मवेशियों की धरपकड़ ,शनिवार को 14 मवेशी पकड़े गए

आयुक्त प्रभाकर पांडे के पदभार संभालने के बाद से ही सड़क पर घूमने वाले मवेशियों पर नकेल डालने की कोशिश तेज हो गई है।

निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ता द्वारा शहर भर में अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को देवकीनंदन चौक, शनिचरी, तेलीपारा, बस स्टैंड व अन्य प्रमुख मार्ग व चौक-चौराहों से 14 मवेशी पकड़कर कांजी हाऊस में छोड़ा गया। गोकुलधाम निर्माण के बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में गौ वंशी लोगों ने घरों में पाल रखे हैं ,जिन्हे दूध दुहने के बाद सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। यही मवेशी सड़कों पर मजमा जमाए बैठे रहते हैं या फिर बाजारों में घूम घूम कर लोगों को परेशान करते हैं। इनके द्वारा कई दुर्घटनाओं को भी अंजाम दिया जा चुका है ।वही इनकी वजह से सड़कों में हर तरफ गोबर नजर आता है। इसलिए नए आयुक्त प्रभाकर पांडे के पदभार संभालने के बाद से ही सड़क पर घूमने वाले मवेशियों पर नकेल डालने की कोशिश तेज हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...