रायगढ़

पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार तो पति ने कर दी हत्या….आगबबूला पति ने मौत होते तक पीटा डंडे से

रमेश राजपूत

रायगढ़– थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में कल 17 जनवरी को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से मारपीट कर हत्या किया गया है । घटना की सूचना मिलते ही लैलूगा पुलिस मौके पर पहुंची महिला की पहचान दुरपति सिदार (42 साल) के रूप में हुई है । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपित पति बलराम सिदार (45 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। बीती रात थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे । जहां सरोज सिदार के घर अंदर उसकी मां दुरपति सिदार (उम्र 42 साल) मृत पड़ी थी । सूरज सिदार बताया कि 17 फरवरी के दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था । शाम करीब 05.00 बजे घर तरफ से झगड़ा मारपीट की आवाज आने पर आकर देखा तो उसके पिता बलराम सिदार, उसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा विवाद कर डंडा से मारपीट कर रहा था । सरोज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया । तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे ।

उसका पिता बलराम सिदार घर से फरार था । महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाफ के साथ तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गये और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में लिये जिससे पूछताछ करने पर घटना दिनांक के शाम पत्नी दुरपति सिदार के खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया । आज सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी एवं घटना में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक परमेश्वर नाथ सिंह, महिला आरक्षक अनिरा लकड़ा की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...