कोटाक्राइम

गर्लफ्रेंड के साथ डैम घूमने गए युवक को गुंडों ने पीटा ,लूट लिया सब कुछ

सत्याग्रह डेस्क

अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कोटा स्थित कोरी डैम घूमने जाना एक युवक को बड़ा महंगा पड़ गया। तखतपुर क्षेत्र के कैलाश नगर में रहने वाला कॉलेज स्टूडेंट प्रशांत पांडे शनिवार शाम को कोटा फिरंगी पारा में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक में कोरी डैम घूमने गया हुआ था ।यह दोनों अकेले शाम के वक्त डैम के किनारे बैठे हुए थे। इन्हें अकेला देखकर ग्राम कुंवारी मुंडा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी और उसका शहडोल निवासी दोस्त शेर सिंह उर्फ़ गुड्डा पहुंचे और दोनों को परेशान करने लगे। जब प्रशांत ने विरोध दर्ज कराया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और युवती के साथ भी अभद्रता करने लगे। इसके बाद दोनों शोहदों ने युवक के साथ पिटाई करते हुए उसकी जेब में रखी रकम लूट ली ।

प्रशांत से करीब 11 सौ रुपए नगद, एटीएम कार्ड और एक मोबाइल लूटकर दोनों युवक फरार हो गए। बाद में प्रशांत और सोनू ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात ही ग्राम कुंवारी मुंडा से बंटी और गुड्डा दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अक्सर युवक-युवती एकांत की तलाश में ऐसे सुनसान इलाकों में चले जाते हैं, लेकिन वे जरा भी कल्पना नहीं करते कि ऐसा कर वे खुद को और अपनी गर्लफ्रेंड को किस खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे जोड़ों के लिए यह घटना एक सबक है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...