बिलासपुर

किसान सम्मान निधी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बटन दबाकर 20 हजार करोड़ रुपए किसानों को किये ट्रांसफर…जिले के भी 89 हजार किसानों को मिला फायदा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित समारोह में बटन दबाकर किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ की राशि का अंतरण किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17 वीं क़िस्त के रूप में देश के 9 करोड़ 26 लाख किसानों को इसका फायदा मिला है। योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले के 89 हजार 187 किसानों के खातों में 18.14 करोड़ की राशि जमा कराई गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को साल में छह हजार रुपए की राशि तीन किश्तों में प्रदान की जाती है।

योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य व बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने वीसी के जरिए जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने इस मौके पर आमगांव और दर्रीघाट के दर्जन भर किसानों को सोयाबीन के बीज पैकेट वितरित किया। केवीके बिलासपुर द्वारा दलहन तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए दोनों गांवो में 25 एकड़ रकबे में अग्रिम फसल प्रदर्शन के लिए चुना गया है। किसानों को उन्नत किस्म के बिही और आम के पौधे भी वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ व मां गंगा के आशीर्वाद से मुझे तीसरी बार देश सेवा का अवसर मिला है। मां गंगा ने एक तरह से मुझे गोद ले लिया है और मैं अब यहीं का हो गया हूं। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने पहले फैसला किसानों के हित में लिया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना पूरी दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम बन चुकी है । सही हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हमने नई तकनीक का उपयोग किया है। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि व विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री समग्र रूप से पूरे देश व दुनिया की चिंता करते हैं ।उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी हमारे जिले में से भी बने,इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है। श्री कौशिक ने कहा कृषि समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा ।कृषि की समृद्धि से हमारा देश पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से तीसरे स्थान पर जरूर पहुंचेगा ।

उन्होंने कहा कि चावल के मामले में तो हम समृद्ध हैं अब हमें दलहन तिलहन और फूलों के मामले में भी संपन्नता लानी पड़ेगी। उन्होंने आशा व बैंक सखी की तरह कृषि सखी बनाने की प्रधानमंत्री की योजना की प्रशंसा की। श्री कौशिक ने कहा कि बड़े पैमाने पर केसीसी का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की देन है। उन्होंने कहा कि खेती किसानी की शुरुआत अब हो चुकी है अभी जो राशि मिल रही है उसका उपयोग खेती किसानी के कार्य में लगाने की अपेक्षा की। समारोह को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी संबोधित करते हुए किसानों को सम्मान निधि योजना के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ राम प्रसाद चौहान, कृषि महाविद्यालय के डीन आरकेएस तिवारी,उप संचालक कृषि पीडी हाथेस्वर केवीके के प्रमुख और वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अरुण त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...