बिलासपुर

फैक्ट्री संचालक पर 16 लाख 25 हजार जुर्माना, खबर के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई…. बिना अनुमति पहाड़ काटना और फैक्ट्री के अंदर रेत का भंडारण रखना पड़ा महंगा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डॉ.संजय अलंग को फैक्ट्री के सामने पहाड़ को काटने की शिकायत मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खनिज विभाग के उप संचालक डॉ. दिनेश मिश्रा को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। उप संचालक डॉ. मिश्रा के निर्देश पर असिस्टेंट माइनिंग ऑफिसर अनिल साहू के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने 18 दिसंबर को मौके का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को फैक्ट्री के सामने पहाड़ कटा हुआ मिला। छापा मारने पर फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में रेत भी मिली।

इसके अलावा दो हाइवा पत्थर भी मिला था। खनिज विभाग ने नोटिस जारी फैक्ट्री संचालक से पूछा कि किसकी अनुमति से पहाड़ को काटा गया और रेत का भंडारण किया गया। तय समय में फैक्ट्री संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया तो खनिज विभाग के उप संचालक डॉ. मिश्रा ने अवैध उत्खनन और रेत का अवैध भंडारण का प्रतिवेदन कलेक्टर के कोर्ट में पेश किया।

प्रतिवेदन में बताया गया था कि फैक्ट्री संचालक ने 3850 घनमीटर मुरुम और पत्थर अवैध उत्खनन किया है। इसके अलावा फैक्ट्री के अंदर मिली 240 घन मीटर रेत के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. अलंग ने मुरुम और पत्थर के अवैध उत्खनन पर 15 लाख 69 हजार 150 रुपए और रेत भंडारण पर 56 हजार 160 रुपए जुर्माना ठोंका है।

error: Content is protected !!
Letest
15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ...