बिलासपुरहादसा

फिर धसी बिलासपुर की सड़क, लीपापोती शुरू

आलोक

अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम के नाम पर बिलासपुर की जमीन को पूरी तरह खोखला कर दिया गया है। संबंधित कंपनी द्वारा ठीक से रीस्टोरेशन वर्क नहीं किए जाने का खामियाजा एक बार फिर बिलासपुर को भोगना पड़ रहा है। बारिश होते ही शहर में अलग-अलग हिस्सों में सड़क धंसने की खबरें आने लगी है। हाल ही में तेलीपारा काली मंदिर के पास सीवरेज के लिए खुदाई की गई थी। वहीं पास में शुक्रवार सुबह अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।

भारी व्यस्त और भीड़भाड़ वाली सड़क पर गड्ढा बन जाने से लोग सहम गए । तुरंत इसकी सूचना नगर निगम को मिली तो आनन-फानन में बैरिकेड लगाकर गड्ढे को घेर दिया गया और फिर तुरंत मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर बाद शुरू मरम्मत कार्य को कुछ घंटों में पूरा कर लिया गया, जिसके बाद इस सड़क को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया।

बारिश होते ही गीली और नर्म मिट्टी लगातार धंस रही है। तेली पारा काली मंदिर के पास धसी सड़क तो केवल एक उदाहरण भर है। लगभग पूरे शहर का यही हाल है। आने वाले दिनों में पता नहीं कब, किस वक्त, कहां की सड़क ऐसे ही धस जाए।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...