क्राइम

रतनपुर एटीएम का एक और लुटेरा पकड़ाया

डेस्क

रतनपुर में एटीएम लूट के मामले में पुलिस को एक और फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। आपको याद होगा कि रविवार की रात रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में चार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस रात करीब 1:30 बजे चार नकाबपोश एटीएम में पहुंचे थे और एटीएम की मशीन को तोड़कर नोट लेकर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान करीब रात 2:15 बजे पड़ोसी की नींद खुल गई, जिसने रतनपुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी ।जांच के लिए पहुंचे नीलकमल राजपूत और देवेंद्र सिंह पर हमला करते हुए 3 लुटेरे नीलकमल की आंख में मिर्च पाउडर डालकर फरार होने में कामयाब हो गए।

इन्हीं लुटेरों में से एक महामाया मंदिर मार्ग की ओर भाग रहा था। जिससे दौड़कर 112 के चालक देवेंद्र सिंह राजपूत ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि बाकी लुटेरे बिलासपुर की ओर भागे हैं। पकड़ा गया आरोपी फतेहपुर आगरा का रहने वाला शिव सिंह था, जिस ने बताया कि उसने अपने साथी विक्रम सिंह के साथ मिलकर एटीएम मशीन तोड़ने वाले एक्सपर्ट भूपेंद्र सिंह और कमल को मिलाकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि शिव सिंह जिस दौरान रतनपुर में विद्युत विभाग में काम करता था उसी दिनों उसका एक कॉलेज की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। इसी दौरान विक्रम सिंह भंडारी भी रतनपुर के कॉलेज में काम करने आया था, जिसका प्रेम संबंध जोगी अमराई की युवती से हुआ और दोनों ने यहां सामूहिक विवाह में विवाह किया था।

इसलिए रतनपुर में दोनों के ससुराल थे। यही वजह है कि वे अक्सर यहां आया करते थे। बताया जा रहा है कि नकाबपोश लुटेरों में से एक के पकड़े जाने के बाद बाकी तीन बिना नंबर प्लेट की बाइक में सवार होकर जोगी अमराई पहुंच गए थे, जिन्हें रात में विक्रम सिंह का साला छोड़ने के लिए बेलगहना रेलवे स्टेशन ले गया ।जहां से दो आरोपी युवक अपने रिश्तेदार के यहां भाग गए लेकिन वे अपने घर आगरा नहीं पहुंचे। वहीं विक्रम सिंह अपने ससुर की झोपड़ी में रुक गया। जांच के दौरान रतनपुर पुलिस को पता चला कि एक आरोपी खुटाघाट के जंगलों में छुपा हुआ है। पुलिस ने टीम बनाकर उसे पकड़ने के लिए टीम को रवाना किया गया। जंगल के बीच बनी झोपड़ी में छुपे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को करीब 3 किलोमीटर कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ा। पुलिस को वहां विक्रम सिंह मोबाइल पर बात करता मिला। पुलिस को देखकर उसने मोबाइल छुपाने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल सहित पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में दो आरोपी अभी भी फरार है। ये दोनों एटीएम तोड़ने के एक्सपर्ट लाखन सिंह और कमल सिंह है। पकडे गए लुटेरे का नाम विक्रम सिंह उर्फ विक्रम जाट है, जो चाम्पा में गार्ड का काम करता था और उसका बाकि लुटेरों से 3 महीने पहले ही परिचय हुआ था। पुलिस को फरार दोनों लुटेरों की तलाश है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस...