रतनपुर

रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर…2 की मौत, 1 गंभीर

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर-कोटा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार भरवीडीह निवासी मनहरण कमल 61 वर्ष कोटा रेलवे स्टेशन में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।

वे शुक्रवार शाम अपनी ड्यूटी के लिए बाइक क्रमांक सीजी 10 एजे 4464 से कोटा की ओर जा रहे थे। शाम लगभग 7 बजे जब वे जूना शहर के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 बीवी 9022 से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक में शिव धनुहार 35 वर्ष और कृष्णा धनुहार सवार थे, जो एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनहरण कमल और शिव धनुहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल कृष्णा धनुहार को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। रतनपुर पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,