हादसा

सड़क हादसे में गई जान, हरेली पर मातम

डेस्क

1 अगस्त को जिस वक्त पूरे छत्तीसगढ़ में हरेली का पर्व मनाया जा रहा है, खासकर ग्रामीण इलाकों में हरेली को लेकर खासा उत्साह है, उसी दौरान मरवाही के ग्राम टिकथी बरतोला में मातम का माहौल है। क्योंकि सुबह सुबह यहां सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्राम टिकथी बरतोला में रहने वाला 55 वर्षीय संतोष झरिया सुबह अपनी साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए 2405 की चपेट में आ गया । ट्रक के चालक ने तेजी से साइकिल सवार को धक्का मारा, जिससे सड़क पर गिर गए संतोष झरिया की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हो गई। दुर्घटना के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक को जप्त किया और ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। हाईवे होने की वजह से यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था ना होने से तेज रफ्तार में भारी वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही है और इस कारण से अक्सर पैदल और दुपहिया वाहन चालक उनकी चपेट में आते हैं। इसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। उधर हरेली के दिन संतोष झरिया की मौत हो जाने के चलते उसके घर के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...