जांजगीर चाँपा

पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी….स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची शराब जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 108 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पामगढ़ पुलिस ने रेड कार्रवाई कर सेमरिया निवासी सुग्रीव गोंड 19 वर्ष और जितेंद्र गोंड 25 वर्ष को पकड़ा। दोनों आरोपी अवैध महुआ शराब को बिक्री के लिए ले जा रहे थे। मौके से जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 21,600 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...